यहां पर कलेक्टर ने कर ली है सारी एंबुलेंस अधिग्रहित,पूरा शहर नो व्हीकल जोन घोषित

*मन्दसौर शहर नो व्हीकल जोन घोषित - कलेक्टर श्री पुष्प* 


 *जिले की समस्त एंबुलेंस को किया अधिग्रहित* 


मन्दसौर 29 मार्च 20/ कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की व्यापकता को ध्यान में रखते हुए। मंदसौर शहर को लो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। आए दिन यह देखा जा रहा है, कि लॉक डाउन के पश्चात भी लोग शहर में टू-व्हीलर व चार व्हीलर पर्याप्त मात्रा में चला रहे हैं। जिस वजह से संक्रमण के खतरे के बढ़ने की ओर अधिक संभावना है। माल वाहन को इससे छूट प्रदान की गई है। माल वाहन अपने सामान की पूर्ति कर सकेंगे। साथ ही दुकानदार समय-समय पर दुकान खोल कर लोगों को अपना सामान दे सकेंगे। तथा अपना मूवमेंट कर सकेंगे इस संबंध में सभी दुकानदार अपनी सूची संबंधित थाने को प्रेषित करें। जिले की समस्त एंबुलेंस अधिग्रहित की गई है। यह सभी एंबुलेंस कोरोना कंट्रोल रूम से संचालित होगी। केवल इमरजेंसी सेवाओं के वाहन, पशु आहार, खेती दवाई सप्लाई को छूट प्रदान की गई है।