कोरोनावायरस के चलते यहां नहीं होगी कोई कमी


*वायरस नियंत्रण व सप्लाय मेंटेन करे पहली प्राथमिकता - कलेक्टर* 


 *30 हजार रुपये व्यवस्था के लिए प्रत्येक सचिव को दिए गए* 


 *नगर परिषद सभी दूर सफाई अभियान चलाए* 


मंदसौर 28 मार्च 20/ कलेक्टर श्री मनोज पुष्प व पुलिस अधीक्षक श्री हितेश चोधरी मल्हारगढ़ क्षेत्र में कोरोना वायरस के संबंध आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस तरह उन्होंने राजस्व, नगर परिषद एवं अन्य अधिकारी जो व्यवस्था में लगे हैं। उनकी बैठक भी आयोजित की गई। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि वायरस नियंत्रण व सप्लाय मेंटेन करे पहली प्राथमिकता से करे। 30 हजार रुपये प्रत्येक सचिव को दिए गए है। लोगो को खाने को लेकर कोई समस्या नही आनी चाहिए। आवारा घूमने वाले लोगो की बाइक का पंजीयन निरस्त करें, लाइसेंस भी हमेशा के रदद् करे। इस तरह की प्रतिदिन कार्यवाही करें। मेडिकल टीम घर पहुच सेवा उपलब्ध करे। जिससे ओपीडी पर लोड कम हो जायेगा। सप्लाई चेन की समीक्षा करें। सप्लाई चेन को निरंतर चलने दे। सोशल डिस्टेंस को प्रॉपर मेंटेन करे। लोगो की भीड़ ना लगे इस बात का ध्यान रखे। दुकानदार गली गली में सामान दे सकता है। भीड़ को नियंत्रण करना है। बाकी नियंत्रण में सभी व्यवस्था चलने दे। सभी ढाबो को बंद रखे। बिल्कुल भी नहीं चलने दे। सभी कार्यालय में ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव करें। सभी दूर सफाई अभियान चलाए। सभी नालो की साफ सफाई करवाये। सफाई के सारे काम करे। गांव व सहर में अभियान चलाए।


इसके साथ ही मल्हारगढ़ में फसल कटाई की जानकारी भी ली गयी। इसके क्षेत्र में कौनसी बॉर्डर नीमच, सनावद, जीरन लगती है। इस के पास लगने वाकई चेक पॉइंट जानकारी भी ली गयी। लोगो का सेल्फ आइसोलेशन करे। कोरोना कंट्रोल रूम को जानकारी समय पर दे। लोग कहा से आ रहे पूछे, डॉक्टर से चेकअप करवाये। बसों की प्रॉपर चेक कर, सेनेटाइजर करे। जो लोग बाहर से आते है उनका नाम, पता, मोबाइल, बॉडी की स्थिति की जानकारी अवश्य लेवे। नाके पर सेनेटाइजर की पूरी व्यवस्था हो। बाहर से आये लोगी की 100 प्रतिशत लोगो की पहचान करें। गांव में लोगो से पूछे कितने लोग बाहर है, उनका ध्यान रखें। जो आंकड़े है उनको कंट्रोल रूम से शेयर करें। विदेश से आये लोगो का प्रतिदिन डॉक्टर घर पर जाकर देखे। सभी का होम आइसोलेशन करे। चेकिंग पॉइंट पर सारी व्यवस्था हो, इस बात का ध्यान रखे। खाने की समस्या नही आने देना है। वितरण में साबुन की बटिया भी लोगो को बाटे। बच्चों के खाने की चीजें भी लोगो को प्रदान करे।