इस तरह आ जा सकेंगे एक राज्य से दूसरे राज्य में


*लोगो को अत्यावश्क एवं विशेष परिस्थिति में ही राज्य से अन्य राज्य में यात्रा करने की अनुमति प्रदाय करे - कलेक्टर* 


मन्दसौर 28 मार्च 20/ शासन द्वारा व्यक्ति विशेष को मध्यप्रदेश से अन्य राज्य में यात्रा करने की अनुमति दिये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उक्त निर्देशों के परिपेक्ष में निर्धारित प्रारूप में अत्यावश्क एवं विशेष परिस्थिति में ही अनुमति प्रदाय करने हेतु आपको अधिकृत किया जाता हैं। साथ ही निर्देशित किया जाता है कि मध्यप्रदेश के बहार जाने वाले व्यक्ति का पहले स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाना आवश्यक हैं। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरान्त चिकित्सक द्वारा अनुमति प्रारूप पर अनुशंसा के आधार पर ही अनुमति जारी करना सुनिश्चित करे। विशेष परिस्थिति में आपको अन्य राज्यौ के अधिकारियों के साथ समन्वय करना होगा।