" सेंट थाॅमस विधालय में चाचा नेहरू जी को श्रद्धांजलि देते हुए मनाया गया बाल दिवस ". बच्चे किसी भी राष्ट्र की बहुमूल्य संपदा होते हैं | इसलिए यह सभी का कर्तव्य है कि हम बच्चो के व्यतित्व के समग्र विकास का प्नयास करे | इसी बात को ध्यान में रखते हुए आजाद भारत के प्नथम प्नधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन 14 नवम्बर को प्नतिवर्ष बाल दिवस का आयोजन किया जाता हैं | सेन्ट थाॅमस में इस उत्सव को शिक्षकगणो ने विधार्थियो के लिए मनोरंजनात्मक प्नस्तुतियो के साथ मनाया गया | सर्व प्नथम बच्चो के चहेते चाचा नेहरू के चित्र पर प्नाचार्या सिस्टर जोन्सी , इचांर्ज सिस्टर प्निता ,उपप्नाचार्या सिस्टर जान्सीमारिया ,शिक्षकगणो, विधार्थियो आदि ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया | वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमति उषा शर्मा एवं श्रीमती शवेता पोरस ने बालदिवस के महत्व से विधालय को अवगत कराया | साथ ही शिक्षकगणो ने सुमधुर गीत संगीत,पपेट डांस ,नाटिका व आज के समय का सबसे जरुरी संदेश मनोरंजनात्मक,शारीरिक श्रमवाले खेलो के महत्व को दर्शाते हुए कार्यक्रम की शानदार प्नस्तुति दी ,जिसे सभी ने सराहा | इस अवसर पर प्नार्चाया सिस्टर जोन्सी ने विधार्थियो को बाल दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी से अपने कार्यों को करने की अपील करी | कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती प्नीति चौहान , श्रीमति सीमा बंटवाल एवं श्रीमति शिल्पी शर्मा ने किया व धन्यवाद भाषण छात्रा सारा सिंगापुरवाला व हरिप्निया जसपाल ने दिया | उक्त जानकारी संस्था की पी आर ओ डाॅ संगीता सिंह रावत ने दी |
सेंट थॉमस विद्यालय में चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया गया